मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजन हेतु प्रबंधन समिति गठित

अम्बिकापुर/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि मैनपाट महोत्सव 2021 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन संभावित है। उन्होंने मैनपाट महोत्सव के आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन किया है।
जारी आदेशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार वन मण्डलाधिकारी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, उदयपुर, सीतापुर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक, साक्षर भारत मिशन के परियोजना अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण के संयुक्त संचालक एवं राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रभारी अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा महोत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह को नोडल अधिकारी एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ के मोहन साहू को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी साहू, कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यों का निष्पादन करेंगे।

मैनपाट महोत्सव आयोजन के संबंध में बैठक 3 जनवरी को

अम्बिकापुर/मैनपाट महोत्सव 2021 के आयोजन हेतु खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 3 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे मैनपाट के शैला रिसार्ट में बैठक आयोजित किया गया है। सभी विभागीय अधिकारियों से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *