अम्बिकापुर में बनेंगे दो इनडोर स्टेडियम मिली स्वीकृति

अम्बिकापुर/जिले में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रयास से स्टेडियम ग्राउंड अम्बिकापुर में एक 4.50 करोड़ रुपये की मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम एवं 43 करोड़ की लागत से श्रीगढ़ में मल्टी एक्टिविटी खेल हेतु इनडोर स्टेडियम की स्वीकृति मिल चुकी है।बजट में 43 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 11 करोड़ की स्वीकृति वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु मिली है।

इनडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु प्रस्तावित डिजाईन एवं डिजाईन में क्या सुधार की आवश्यकता है, श्रीगढ़ में बनने वाले इनडोर स्टेडियम हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों को लेकर आज जिला खेल अधिकारी, नेहरु युवा केन्द्र के संगठक, खेल कोच सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता की उपस्थिति में जिला पंचायत में बैठक हुई, जिसमें वर्तमान में स्वीकृत दोनों इनडोर स्टेडियम एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम की जानकारी ली तथा खेलो इंडिया स्किम के तहत प्रत्येक जनपद एवं नगर पंचायत स्तर पर स्टेडियम की मांग एवं कार्य योजना बना कर कार्य करने की चर्चा हुई, नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा फुटबॉल एवं एथलेटिक्स ट्रैक्स हेतु भेजे गए 7 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

नई रखने प्रस्ताव देने तथा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम हेतु गये पत्र की जानकारी लेने तथा प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम हेतु जानकारी एकत्र कर रायपुर स्तर पर प्रयासरत रहने हेतु चर्चा की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *