छतीसगढ़ के किसान 1 तामी धान और 1 रुपये भेजेंगे दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में

अम्बिकापुर/तीन कृषि कानूनों के विरोध में महीने भर से अधिक समय से नई दिल्ली में किसान डेरा जमाये हुए हैं, सरकार से कई दौर की बैठकों के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है, पूर्व में केवल पंजाब एवं हरियाणा के किसानों के सुर विरोधी थे, किन्तु अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों के किसान भी उनके समर्थन में उतरने लगे हैं। इस लिस्ट में छतीसगढ़ के किसान भी हैं जो नई दिल्ली में उनको समर्थन देने भी जा रहे हैं और उनके सहयोग के लिए हर किसान परिवार से 1 तामी धान और 1 रुपये एकत्र कर रहे हैं। जिससे उनके धरने को मजबुती दी जा सके।

इसी तारतम्य में प्रदेश काँग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरिमा के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.एस.सिंह देव सरगुजा जिले के दरिमा धान खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां नई दिल्ली में कृषि बिल के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में 1 तामी धान व 1 रुपये का सहयोग करने हेतु किसानों से आग्रह किया, तत्काल 18 किसानों ने धान खरीदी केंद्र पर ही सहयोग किया।

इस दौरान एकत्र किए गए धान को दरिमा ब्लॉक काँग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती वायुश्री सिंह को उन्होनें सुपुर्द किया और दरिमा तहसील के सभी किसानों से सहयोग हेतु निवेदन किया। इस दौरान धान खरीदी केंद्र पर उपस्थित किसान भाईयों से चर्चा कर खरीदी के विषय में जानकारी भी ली। इस दौरान महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा, दरिमा अध्यक्ष वायुश्री सिंह, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, संध्या रवानी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान भाई उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *