गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टार्च जलाकर खोजने निकले भाजपाई छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की लगातार हो रही टारगेट किलिंग-ललन प्रताप


अंबिकापुर। बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने रविवार को महामाया चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और टॉर्च रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को खोजते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में टॉर्च जला कर एसपी कार्यालय के पास से घड़ी चौक तक रैली निकाली गई।
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की लगातार टारगेट किलिंग हो रही है। समूचे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, जिस सरकार में आमजन सुरक्षित न हों, जहां लोकतंत्र की हत्या खुलेआम हो रही हो, ऐसी सरकार को जाना ही होगा। अंबिकापुर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में दुरुस्त कानून व्यवस्था का बड़ा महत्व है, लेकिन पूरे प्रदेश में माफियाओं का राज हो गया है। भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नक्सली गतिविधि शून्य हो गई थी, जो कांग्रेस सरकार में पुन: चरम पर है। भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि समूचे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। गृह मंत्री नाम मात्र के रह गए हैं। आए दिन भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। ऐसी स्थिति में नैतिकता के आधार पर गृह मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में चोरी, डकैती, अपहरण, हत्या, बलात्कार चरम पर है। कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा कांग्रेस सरकार में तत्कालीन गृह मंत्री को ढूंढने के लिए टार्च रैली का आयोजन किया गया था, परंतु ढूंढने से भी पुलिस और कानून व्यवस्था के जिम्मेदार गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नहीं मिले। नगर मंडल महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने कहा कांग्रेस ने अपनी उल्टी गिनती खुद ही गिननी शुरू कर दी है। नक्सली हमले में केवल भाजपा नेताओं की हत्या एक गहरी साजिश है। कार्यक्रम के अंत में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज बहादुर सिंह शास्त्री, मंजूषा भगत, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, अंबिकेश केसरी, संतोष दास, विकास पांडेय, रूपेश दुबे, अजय प्रताप सिंह, आलोक दुबे, जन्मेजय मिश्रा, नकुल सोनकर, निश्चल प्रताप सिंह, नीलेश सिंह, संजीव वर्मा, सर्वेश तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, निरंजन राय, अनुराधा गोस्वामी, गायत्री सिंह, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, पूनम सिंह, अनामिका पैकरा, गणेश्वरी चौहान, विकास शुक्ला, दीपक यादव, गणेश कुशवाहा, सालेम केरकेट्टा, दुर्गा शंकर दास, रवि जयसवाल, रौनी मिश्रा, विमल मंदिलवार, मनोज प्रसाद, वसीम अंसारी, विनीत मिश्रा, भोलू सिंह सेंगर, गौतम विश्वकर्मा, पंकज गुप्ता, सुनील बघेल, अमोघ कश्यप, संतोष जायसवाल, मुकेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, अंजनी दुबे, राजेंद्र सिंह, गोलू यादव एवं नेपाल इतवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *