उपलब्धि : सचिन-विनेश के बाद तीसरे भारतीय हैं चोपड़ा प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन पाने वाले – नीरज लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार के लिए नामित, 87.58 मीटर के थ्रो के साथ नीरज टोक्यो के ओलंपिक में भालाफेंक में बने थे चैंपियन

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को प्रतिष्ठित लॉरस विश्व खेल पुरस्कार में ‘ब्रेकथ्रू पुरस्कार’ के लिए नामांकित किया गया है। टोक्यो में ओलंपिक खेलों में पदार्पण करने वाले चोपड़ा 87.58 मीटर के थ्रो के साथ चैंपियन बने थे।
ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले चोपड़ा निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय हैं। बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पीला तमगा जीता था। लॉरेस पुरस्कार के लिए नामांकन’ पाने वाले वह विनेश फोगाट (2019) व सचिन • तेंदुलकर (2000-2020 खेल का सर्वश्रेष्ठ पल पुरस्कार) के बाद तीसरे भारतीय हैं।

नामित होना गर्व की बात

‘मैं इस पुरस्कार के लिए नामांकन पाकर बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि टोक्यो में मेरे पदक को दुनिया में पहचान मिली। अपने देश का प्रतिनिधित्व करके और पदक जीतकर अच्छा लग रहा है। इतने शानदार खिलाड़ियों के साथ लॉरेस पुरस्कार के लिए मुझे नामित किया जाना बहुत गर्व की बात है। – नीरज

सचिन जीत चुके हैं पुरस्कार

सचिन को 2011 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कंधे पर बिठाकर मैदान का चक्कर लगाने के लिए 2020 में यह पुरस्कार मिला था। इस लम्हे को पिछले 20 साल का सर्वश्रेष्ठ पल चुना गया था।

रादुकानू और मेंदवेदेव से मिलेगी चोपड़ा को चुनौती

चोपड़ा के साथ ‘ब्रेकथ्रू पुरस्कार’ के लिए ब्रिटेन की टेनिस स्टार एमा रादुकानू और रूस के दानिल मेदवेदेव सहित छह खिलाड़ी शामिल हैं। यूएस ओपन जीतने वाले मेदवेदेव, एफसी बार्सिलोना के फुटबॉलर पेड्री, त्रिकूद में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले यूलिमार रोजास और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण विजेता तैराक एरियार्ने टिटमस को भी नामांकन मिला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *