अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में हुआ निधन – परिवार के साथ शोक में डूबी पूरी फिल्म इंडस्ट्री

बुधवार सुबह (7 जुलाई) को बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी के चलते उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। हाल ही में उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद सोशल मीडिया के जरिए उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार अपडेट दे रही थीं। जिसके बाद बुधवार सुबह (7 जुलाई) को उनके निधन की खबर आई। आपको बता दे की उनके निधन की जानकारी 7 जुलाई को उन्ही के ट्विटर अकाउंट से साझा की गई। सोशल मीडिया पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पाकिस्तान भी है दिलीप कुमार का दीवाना

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन की खबर से भारत से पाकिस्तान तक लोग शोक में डूबे हुए है। जितना वे भारत के लोगो के दिलो पर राज करते थे उतना है उन्हें पाकिस्तान में भी सम्मान मिलता था। बता दे की, अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था और उनका पहना नाम यूसुफ खान था। उन्होंने अपना बचपन पेशावर में ही बिताया था वह उनका पुस्तैनी मकान है, जिसे अब पाकिस्तान सरकार द्वारा राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अभिनेता दिलीप कुमार ने अपना नाम एक प्रोडयूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से ही लोग जानने लगे और उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से ही शोहरत प्राप्त हुईं। दिलीप कुमार को आठ फ़िल्मफेयर अवार्ड और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें पाकिस्तान की तरफ से भी सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान निशान-ए- इम्तियाज़ दिया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *