
अम्बिकापुर/ माइक्रो फाईनांस कंपनी द्वारा ऋण वसूली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमयी नायक से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया की कई समूहों को माइक्रोफाईनेंस कंपनी ने फाईनान्स किया है। और जो राशि फाईनान्स हुआ है, वो भी हमे आज तक नही मिली, बिचौलियों को पैसा मिला है और हमें उसे भरने हेतु मजबूर किया जा रहा। अब उनके एजेंट आकर हमसे पैसा वसूल कर रहे हैं। पैसा न दे पाने की स्थिति में हमारे साथ बुरा व्यवहार और अपशब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।
इस संबंध में कलेक्टर और एसपी से भी शिकायत की गई है, कलेक्टर के द्वारा बैंकों को ऋण वसूली के लिए मना किया गया है, लेकिन फिर भी उनके एजेंट गांव में आकर पैसा वसूली करते हैं , जिससे हम सभी काफी मानसिक रूप से परेशान हैं, इस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक ने माइक्रोफाईनेंस कंपनियों को राशि का भुगतान जबरन करने पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्यवाही की बात कही, साथ ही साथ उन्होंने कहा इस मामले में आप सभी महिलाओं के साथ हम सब हैं।आप लोग को चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस दौरान सभी जिला पंचायत के सदस्य गण उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, अर्पिता सिंहदेव, राधा रवि, बलमदीना, अनिमा केरकेट्टा, अनिमा तिग्गा, लखनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव, बीरेंद्र सिंहदेव और महिला समूह की बहन मौजूद रही।