कलेक्टर ने किया लखनपुर एवं लहपटरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज लखनपुर एव लहपटरा धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किया लखनपुर खरीदी केंद्र में हमालों द्वारा की जा रही धान तौलाई तथा नमी मापक यंत्र में नमी का अवलोकन किया। लखनपुर खरीदी केंद्र में धान के वजन करने पर कुछ बोरो में तय मात्रा से अधिक धान पाए जाने पर समिति प्रबंधक स्पष्ट निर्देश देते हूए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 40.700 किलोग्राम वजन से ज्यादा किसी बोरी में न हो।

इसकी पुनरावृत्ति होने पर प्रबंधक से वसूली की जाएगी। उन्होंने समिति प्रबंधक से बारदानो की मात्रा, अब तक खरीदी, अब तक काटे गए टोकन, आज काटे गए तथा आगामी एक सप्ताह के लिए काटे गए टोकन की जानकारी ली। उन्होंने बारदाने के सही हिसाब रखने के लिए बारदाना पंजी संधारित करने तथा किसानों को जारी किए गए नए और पुराने बारदाने दर्ज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों को समिति से जितनी संख्या में बारदाने जारी कर रहे है तथा किसानों द्वारा जमा की जा रही बारदानो की संख्या का पंजी में दर्ज होना जरूरी है।

उन्होंने कम्प्यूटर सिस्टम का भी अवलोकन किया और कंप्यूटर ऑपरेटर से टोकन काटने के सिस्टम के बारे में पूछ-ताछ की। कलेक्टर ने कहा कि किसानों का टोकन काटने का सिस्टम बनाये ताकि एक दिन में कितने किसानों का टोकन काटना है पहले से पता रहे। किसानों को टोकन के बारे मे पहले से पता होगा तो धान लाने में सहूलियत होगी।

बताया गया कि लखनपुर धान खरीदी केंद्र में अब तक 12 हजार 992 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।समिति के अंतर्गत 1294 किसान पंजीकृत जिनमे से 322 किसानों ने धान बेचा है। 28 दिसम्बर तक के लिए टोकन काटा गया है। धान खरीदी केंद्र में 32 हजार 700 बारदाना उपलब्ध है। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, तहसीलदार श्रीमती शिवानी जायसवाल मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *