ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मिनी गोल्फ चैंपियनशिप के विजेताओं का सम्मान


अंबिकापुर। सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में एक मार्च से पांच मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया अंर्तविश्वविद्यालय मिनी गोल्फ महिला पुरुष प्रतियोगिता में सरगुजा जिला मिनी गोल्फ संघ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किया। संघ के खिलाडिय़ों ने दूसरी बार जीत कर यह उपलब्धि सरगुजा विश्वविद्यालय के नाम की, जिसमें डबल इवेंट मेंस में साकेत केडिया और आकाश दुबे सिल्वर मेडल, सिंगल इवेंट वूमेन में प्रिया जायसवाल ब्रोंज, मिक्स डबल इवेंट वूमेन में प्रियंका पैकरा एवं आंनद ब्रोंज मेडल, शिवानी सोनी ने सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अरमान खान, अभिषेक सोनी, सांध्य सोनी, साक्षी गुप्ता, संचिता एक्का ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन खिलाडिय़ों के नगर आगमन पर संघ के द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल, एनएसयूआइ खेल विभाग के चैयरमैन रजत सिंह एवं राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *